बाण के सहारे लालटेन: मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, अब महागठबंधन के साथ बनाएंगे सरकार

नई दिल्ली। बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा (Nitish Kumar Resigns) दे दिया है. नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल फागू चौहान को इस्तीफा सौंपा. इससे पहले JDU विधायकों के साथ बैठक के बाद नीतीश कुमार ने BJP के साथ गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया था. खबर है कि वह राजद के साथ मिलकर नई सरकार का गठन करेंगे.

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मिलने के लिए निकल गए. इससे पहले नीतीश कुमार ने जदयू (JDU) के सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी. इस बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी (BJP) ने हमेशा अपमानित किया और जेडीयू को खत्म करने की साजिश रची गई है. सीएम से कहा कि 2020 से ही उनका वर्तमान गठबंधन उन्हें कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने चिराग पासवान का नाम लिए बिना कहा कि वह एक ऐसा उदाहरण थे. सीएम ने कहा कि अगर वे अभी सतर्क नहीं हुए तो ये पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा.

जदयू के सभी नेताओं ने किया नीतीश कुमार का समर्थन

जदयू की बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि वह जो भी फैसला करेंगे वे हमेशा उनके साथ रहेंगे. बैठक के बाद जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया, “नए रूप में नए गठबंधन के नेतृत्व के लिए नीतीश कुमार को बधाई.”

महागठबंधन भी नीतीश कुमार के साथ
जदयू के अलावा आज महागठबंधन की बैठक भी हुई है. इस बैठक में राजद विधायक, एमएलसी और राज्यसभा सांसदों ने पार्टी नेता तेजस्वी यादव को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया और कहा कि वे उनके साथ हैं. कांग्रेस और वाम दलों के विधायक पहले ही कह चुके हैं कि वे तेजस्वी यादव के साथ हैं. राजद सूत्रों का कहना है कि पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव भी हर हलचल पर करीब से नजर रख रहे हैं, लेकिन सब कुछ तेजस्वी यादव कर रहे हैं. आरजेडी नीतीश कुमार को समर्थन दे सकती है.

बीजेपी नेताओं ने भी की बैठक
वहीं बीजेपी (BJP) ने भी उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर अपने शीर्ष नेताओं की बैठक की है. बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने कहा कि हम अपनी पार्टी को मजबूत करते हैं, हम किसी अन्य पार्टी को कमजोर नहीं करते. मैं पटना जा रहा हूं. इस मामले पर पार्टी नेतृत्व आधिकारिक बयान देगा. हमने बिहार (Bihar) के लोगों के लिए ईमानदारी से काम किया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...