दुर्ग शहर में वोरा संग कांग्रेसियों ने निकाली गौरव यात्रा: तिरंगा लहराते हुए कांग्रेसियों में दिखा जज्बा…

दुर्ग । जिस जोश और जुनून से आजादी के दीवानों ने 75 साल पहले देश को आजाद कराया था, आज आजादी के हीरक महोत्सव के अवसर को यादगार बनाने के लिए कांग्रेस की गौरव यात्रा भी उसी जोशीले अंदाज में निकली। जोश का जज्बा इस कदर रहा कि तेज बारिश में तीन घंटे से ज्यादा समय तक तिरंगा लहराते कांग्रेस नेता भीगते रहे … जोश से नारे लगाते हुए पदयात्रा जारी रखी … देशभक्ति भरे गीतों के साथ अमर सेनानियों का स्मरण करते रहे … देशभक्ति के संदेश देने वाले नारे लगातार गूंजते रहे …

  • पश्चिम ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में आज आज सुबह 9 बजे चंडी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कांग्रेस की गौरव यात्रा प्रारंभ हुई।
  • स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, निगम सभापति राजेश यादव, अलताफ अहमद, राजेंद्र साहू, आरएन वर्मा, अजय मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस नेता गौरवयात्रा में शामिल हुए।
  • पदयात्रा के दौरान सभी धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना की गई।
  • देश को आजाद कराने में कांग्रेस के योगदान को याद दिलाने वाले पांपलेट, पोस्टर का वितरण भी किया गया।
  • तेज बारिश में न कांग्रेस नेताओं का जोश कम हुआ … न कार्यकर्ताओं का …गौरवयात्रा लगातार जारी रही
  • इस दौरान विधायक अरुण वोरा ने कहा कि कई दशकों तक कड़े संघर्षों और अनगिनत बलिदानों के बाद देश की आजादी मिली है।
  • आज देश को तोड़ने का काम किया जा रहा है।
  • कांग्रेस ने देश को आजाद कराने के बाद लोगों को जोड़ने का काम किया है।
  • पूरे देश को जोड़ने की विशाल मुहिम के तहत कांग्रेस ने भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की है।
  • आज दुर्ग में इसी गौरवशाली पदयात्रा की शुरुआत हुई है।
  • पश्चिम कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार साहू ने बताया कि, चंडी मंदिर से निकली कांग्रेस की गौरव यात्रा बजरंग नगर चौक, केजू मिल, राजीव नगर, गया नगर, शीतला नगर, गोड पारा, बैगा पारा, शीतला मंदिर, शिक्षक नगर से मान चौक होते हुए तकियापारा में पदयात्रा समाप्त हुई।
  • पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी जोशीले अंदाज में देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते रहे।
  • बारिश से सराबोर होने के बावजूद कांग्रेसियों के जोश में कमी नहीं आई।
  • महिला कांग्रेसियों ने भी पूरे उत्साह से गौरवयात्रा में भागीदारी निभाई।
  • गौरव यात्रा में प्रीतम देशमुख, अनुप वर्मा, भोला महोबिया, महीप सिंह भुवाल, राजकुमार पाली, सुमीत वोरा
  • आनंद कपूर ताम्रकार, देवेश मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, संजू धनकर, राजकुमार वर्मा
  • सुशील भारद्वाज, बृजमोहन तिवारी, कन्या ढीमर, सुजाता साहू, धनवंतिन निषाद
  • निरुपमा जस्सल, भूमिका देशमुख, किरण देशमुख, मीना मानिकपुरी, जमुना साहू, रत्ना नारमदेव
  • सदाबहार, अंकिता राजपूत, पिंकी राजपूत, छाया चौधरी, मीना पाल, निखिल खिचरिया, बृजेंद्र भारद्वाज, मनदीप सिंह भाटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
  • कार्यक्रम के अंत में अनीस रजा ने आभार प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर में मतदान के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी ने...

रायपुर। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त...

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को गर्मी में होगी परेशानी:...

डेस्क। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की दिक्कतें कम ही नहीं हो रही है। हफ्तेभर में यह तीसरी बार है जब भारतीय रेलवे ने ट्रेने...

हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन...

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने किया...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेमेतरा जिले में जनसंपर्क दौरा किया। बेमेतरा जिले के केंद्रीय कार्यालय की महत्वपूर्ण...

ट्रेंडिंग