टंकी मरोदा में श्री महाकल्याणेश्वर शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 3 को, मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

भिलाई। अंचल में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और विश्वास का केंद्र स्थल बन चुका माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर मरोदा टैंक रिसाली भिलाई में 3 नवंबर को आयोजित नव-निर्मित विहंगम श्री महाकल्याणेश्वर शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया गया है।

मंदिर समिति के प्रमुख संरक्षक पुन्नू यादव, अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे “शैली”, आयोजन समिति संयोजक राजूलाल नेताम व उपाध्यक्ष रमेश वर्मा ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सीएम साय से भेंटकर उन्हें इस ऐतिहासिक आयोजन में माई पहुना के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इसे स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त समारोह में उपस्थित होने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कहते हुए समिति एवं अंचल वासियों को अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी।

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए समिति के प्रमुख सलाहकार अरुण वर्मा, सचिव चोवा राम निषाद, पार्षद विधि यादव, उपाध्यक्ष रमेश वर्मा एवं अश्वनी बनपाल, कोषाध्यक्ष मुक्तार यादव, प्रचार सचिव सुरेंद्र शर्मा, मूलचंद वर्मा, शम्भु निषाद, पूनम सपहा, तेजराम साहू, विमलदास मानिकपुरी, माधव मांझी, प्रमोद साहू, मुकेश यादव तथा मंदिर पुजारी पंडित चंद्रशेखर मिश्रा व प्रबंधक रवींद्र किल्लोरे सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों ने 1 नवंबर से 3 नवंबर तक आयोजित समारोह की जोर-शोर से तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इस दौरान पूजा अनुष्ठान के साथ साथ हर दिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक मंचीय प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...