श्रमिक और स्लम क्षेत्र के रहवासियों के लिए वरदान साबित हो रही मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना… भिलाई में 4 गाड़ी संचालित, मेडिसिन और ब्लड टेस्ट भी फ्री

भिलाई। भिलाई में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 4 गाड़ी चलाई जा रही है। जिसमें जनरल ओपीडी के डाॅक्टर समेत विशेषज्ञ डाॅक्टर भी बैठते है। आवश्यकतानुसार सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट कराने की भी सुविधा गाड़ी में उपलब्ध है। डाॅक्टर द्वारा लिखी गई सभी दवाईयां एवं जाॅच निःशुल्क किये जाते है। प्रतिदिन नगर निगम भिलाई के सभी जोन में निर्धारित तिथि के अनुसार गाड़ी जा रही है।

जहां पर श्रमिक लोग, उनके परिवार के सदस्य एवं आमजन इलाज करा सकते हैं। जो इलाज हम प्राइवेट डॉक्टर के पास जाकर कराते हैं वह डाॅक्टर हमसे फीस लेते हैं हमे तमाम प्रकार की जांच लेबोरेटरी में जाकर कराते हैं। फिर जाकर हमें पता चलता है क्या बीमारी है इसमें मजबूरी में हमारा अनावश्यक पैसा खर्च हो जाता है। शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के 3 मोबाईल मेडिकल युनिट एवं 1 दाई-दीदी-क्लीनिक बस नगर निगम भिलाई क्षेत्र में चलती है।

उसी में डॉक्टर नर्स और आवश्यकता अनुसार दवाई भी वितरित की जाती है। इसका समय सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक रहता है। वार्ड के सार्वजनिक स्थल पर लगाया जाता है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर नीरज पाल ने श्रमिक बहुल्य क्षेत्र में रहने वाले परिवारो से अनुरोध किये है कि अधिक से अधिक संख्या में जाकर शासन द्वारा प्रदाय चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाये। यह सुविधा सभी श्रमिक भाईयो एवं परिवारो के लिए निशुल्क उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...