मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस जवानों के साथ सुनी मन की बात… CM बोले – हर महीने PM मोदी देशवासियों से होते हैं रूबरू, नई-नई जानकारियां साझा करते हैं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मैस रायपुर में पुलिस जवानों के साथ मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने मन की बात में बताया कि ओमन में भारतीय मूल के लोग किस तरह अपनी संस्कृति को सहेज कर रखे हैं। स्लोवाकिया में भारतीय उपनिषद का हिंदी में अनुवाद किया गया है। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान का असर विदेशों में भी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाने और गौरैया के संरक्षण का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट के संबंध में भी प्रधानमंत्री ने लोगों को जागरूक किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह देशवासियों से रूबरू होते हैं और नई-नई जानकारियां साझा करते हैं। नवाचारों के बारे में भी बात करते हैं जिनका फायदा देश को होता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...

भिलाई बचाओ पदयात्रा : अंतिम दिन कांग्रेसियों को राजभवन...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और भिलाई टाउनशिप को बचाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा निकाली गई चार दिवसीय पदयात्रा बुधवार...