Sex Racket Busted: 61 साल का बुजुर्ग चला रहा था देह व्यापार का रैकेट… पुलिस ने रेड मारकर कर दिया पर्दाफाश… 2 लड़कियों को कराया मुक्त

Sex Racket Busted

क्राइम डेस्क। दिल्‍ली में अक्सर देह व्यापार के मामले सुनने को मिलते हैं। पुलिस कई दफा देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश कर चुकी है। अब एक बार फिर पुलिस ने एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक 61 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ ने पालम गांव इलाके में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया। इस दौरान दो लड़कियों को मुक्त कराया गया है। इसके साथ ही रैकेट संचालन करने वाले 61 वर्षीय बुजुर्ग लिटन मजूमदार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पालम गांव थाने में केस दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार पालम गांव में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश करने के लिए टीम पहुंची थी। टीम के ही सदस्य को डमी ग्राहक बनाकर उक्त स्थान पर भेजा गया। जैसे ही आरोपी लिटन मजूमदार ने नकली ग्राहक से दो हजार रुपये लिए तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने जिस्मफरोशी के चंगुल में फंसी दो लड़कियों को भी मुक्त कराया। आरोपी के कब्जे से डमी ग्राहक द्वारा दिए गए पैसे बरामद करते हुए पालम गांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...