मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में सफाई कर्मियों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में सफाई कर्मियों के साथ दीवाली की खुशियां मनाई और उन्हें अपनी ओर से मिठाई और उपहार दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के बच्चों को बड़े अपनत्व और स्नेहिल भाव से दुलारा एवं उन्हें चॉकलेट प्रदान किए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक मोती लाल साहू उनके साथ थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एकात्म पथ में 11 हजार दीपों के प्रज्जवलन कार्यक्रम शामिल होने के लिए नवा रायपुर जा रहे थे। इसी बीच सीबीडी स्टेशन के पास सफाई कर्मियों को देखकर मुख्यमंत्री रूके और उनसे मुलाकात कर दीवाली की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी सफाई कर्मियों को अपनी ओर से मिठाई और उपहार भी दिए। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से उन्हें शासन की ओर से मिलने वाले मानदेय और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...