भिलाई में गड्‌ढे ने ले ली मासूम की जान: निर्माण के लिए ठेकेदार ने खोद रखा था गड्‌ढा…बारिश में खुला ही छोड़ दिया, खेलते-खेलते बच्चा गिर गया, तोड़ दिया दम

भिलाई। शहर के कैंप-हाउसिंग बोर्ड इलाके से एक बड़ी खबर आ रही है। आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे एक डबरीनुमा गड्‌ढे में मासूम के डूबने से मौत हो गई। वह खेलते-खेलते डबरी में गया और अचानक एक गड्‌ढे में डूब गया। मृतक बच्चे की उम्र 9 साल है। नाम युवराज पिता परशुराम बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

बताया गया कि, बच्चे के डूबने के बाद मोहल्लेवालों ने उसे निकाला। तत्काल अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डबरीनुमा तालाब बना हुआ है। जिसमें वह एक घंटे तक डूब गया था। लोगों ने काफी खोजबीन की। तब जाकर बच्चे का शव मिला।

मौके पर भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि, आम्रपाली वनांचल सिटी के आसपास इलाके में निर्माण पर बैन लगा हुआ है। बावजूद खुदाई हुई है। निर्माण जारी है। आखिर निगम ने इस पर संज्ञान क्यों नहीं लिया। पीयूष का यह भी कहना कि, हाईकोर्ट से स्टे के बावजूद निर्माण जारी है आखिर निगम ने क्यों नहीं देखा।

घटना आम्रपाली के पीछे बने गढ्ढे की है जिसे तालाब के रुप में लोग उपयोग करते है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। जामुल टीआई याकुब मेनन ने बताया कि ब्लाक नम्बर 11 मकान नम्बर 7 पीएम आवास आम्रपाली के पीछे निवासी युवराज दुर्गा उर्फ बूटी 10 वर्ष अपने घर से शाम 6 बजे तीन दोस्तों के साथ निकला था।

युवराज गढ्ढे में उतरने के बाद गहराई का अंदाजा नहीं होने से डूब गया। उसके साथ पहुंचे बालकों ने आसपास के लोगों को आवाज लगाई लेकिन कोई सामने नहीं पहुंचा। युवराज गढ्ढे में डूब गया। घटना की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आज ही मनगटा में भी एक बच्चे की मौत हुई…
शिवनाथ नदी और खारून नदी के बाद अब मनगटा के खदान में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। छात्र भिलाई का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक स्पॉट मनगटा गया हुआ था। जिस तरह शिवनाथ नदी और खारून नदी में सुरक्षा के इंतजाम है, मनगटा में ऐसा कोई इंतजाम नहीं है। राजनांदगांव और दुर्ग के बीच में यह मनगटा है। जहां लोग पिकनिक मनाने के लिए जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-6, सड़क-81, क्वार्टर-5F के रहने वाले अब्दुल अपने दोस्तों के साथ मनगटा गया हुआ था। आज सुबह ही अपने 11 दोस्तों के साथ बाइक से निकला था। जन्मदिन मनाने के बाद तीन दोस्त खदान के पास पहुंच गए। जहां कपड़ा उतारकर नहाने के लिए उतर गए। तीनों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था।

तीनों डूबने लगे और दो बच्चे मुश्किल से बाहर निकले। जबकि, अब्दुल थककर हार मान गया और वह 50 फीट गहरे खदान की आगोश में आ गया। अब्दुल को बचाने के लिए बच्चे भी कुछ नहीं कर पाए। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए? जैसे-तैसे परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन आनन-फानन में पहुंच गए।

लेकिन वहां भी उन लोग कुछ नहीं कर पाए। तब तक काफी देर हो चुकी थी। भिलाई से और परिजन पहुंचे। गांववाले भी पहुंच चुके थे। कुछ ने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ढाई घंटे बाद नगर सेना के जवान पहुंचे। बोट लेकर रेस्क्यू शुरू किया गया।

जब अब्दुल मिला तो उसकी सांसे टूट चुकी थी। अब्दुल की मौत हो चुकी थी। यह खबर सुनकर अब्दुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब्दुल के शव को राजनांदगांव जिला अस्पताल के मर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। अब्दुल के पिता ऑटो चलाते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...