सोशल मीडिया में अपलोड किया था चाइल्ड पोर्नोग्राफी: SP शशिमोहन ने किया टीम का गठन, पुलिस ने जशपुर के युवक को केरल से किया गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने बच्चों और महिलाओं से जुड़े अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। पुलिस ने आरोपी को केरल से गिरफ्तार किया है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के तुमला थाना पुलिस को साइबर सेल से आरोपी मनधर राम (23) के केरल में होने की जानकारी मिली। SP शशि मोहन सिंह ने टीम का गठन किया और टीम को केरल भेजा। आरोपी मनधर को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी मनधर राम ने साल 2022 में सोशल मीडिया पर महिला और बच्चों से संबंधी अश्लील वीडियो अपलोड करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

SP शशि मोहन सिंह ने बताया कि इंटरनेट पर बच्चों से जुड़े अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने या देखने पर NCRB दिल्ली की शाखा संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई के लिए राज्य के पुलिस मुख्यालय को टीपलाइन सेंड करती है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी को साइबर टीपलाइन मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। आने वाले समय में इस मामलों में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग रीजन का पहला 8 MVA क्षमता का पॉवर...

नेहरु नगर जोन के लगभग 3200 उपभोक्ता होंगे लाभान्वित दुर्ग। दुर्ग रीजन में 8 MVA क्षमता का पहला पावर ट्रांसफार्मर भिलाई के नेहरू नगर उपकेंद्र...

CG पुलिस भर्ती: SI, सूबेदार, प्लाटून कमाण्डर के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एसआई, प्लाटून कमाण्डर व सूबेदार के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा शारीरिक दक्षता करी तारीखों का ऐलान कर दिया...

मुख्यमंत्री साय का दूसरा जनदर्शन कल: समस्याओं का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन गुरुवार 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय पूर्वाह्न 11 बजे से 1...

CM साय की सख्त कार्रवाई: शासकीय जमीन पर अवैध...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद रायपुर जिले में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण करने और उनकी अवैध तरीके...

ट्रेंडिंग