मां के प्रेमी की हत्या: बच्चों ने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिए… फिर गुस्से मे आशिक को पीट-पीटकर उतार दिए मौत के घाट

बच्चों ने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया

क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि हत्या को अवैध संबंध के चलते अंजाम दिया गया. इस वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

यह घटना विजयगढ़ थाना इलाके के एक गांव की है, बताया जा रहा है कि महिला के बच्चों ने उसे अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इससे गुस्साए महिला के बच्चों ने अपनी मां के 55 साल के प्रेमी राम खिलाड़ी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने लाश को महिला के घर से बरामद किया.

जानकारी के मुताबिक प्रेम संबंधों के चलते दोनों के बीच पैसों का लेनदेन भी होता था. मृतक के परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

वहीं, इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए डीएसपी बरला सर्किल सर्जना सिंह ने बताया विजयगढ़ थाना इलाके से एक हत्या की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के एक महिला से अवैध संबंध थे. महिला के बच्चों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद गुस्से में आकर महिला के बच्चों ने अपनी मां के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...