चिटफंड में जिनके पैसे डूबे, उन्हें मिलने वाली है बड़ी राहत: इस कंपनी के 3274 हितग्राहियों को बांटे जाएंगे 2.56 करोड़ रुपए, कलेक्टर ने दिए निर्देश, हितग्राहियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

भिलाई। शुष्क इंडिया के निवेशकों के वितरण के लिए 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि जिला प्रशासन के पास आ गई है। राशि के उपलब्ध होते ही इसके निवेशकों को वितरण करने के निर्देश कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अधिकारियों को दिये हैं।

आज कलेक्टर ने इस संबंध में विशेष रूप से बैठक भी बुलाई तथा शुष्क इंडिया के निवेशकों को राशि वितरण के साथ ही चिटफंड से संबंधित अन्य मामलों में प्रगति की गहन समीक्षा की। शुष्क इंडिया के 3274 निवेशकों को यह राशि वितरित की जाएगी।

कलेक्टर ने निवेश के अनुपात के अनुसार नियमानुसार वितरण और पारदर्शिता के लिए जिला कोषालय अधिकारी को विशेष रूप से निर्देश दिये। सभी निवेशकों से राशि वितरण के लिए आवश्यक डिटेल मंगवाई जा रही है। इसके लिए निवेशक दुर्ग तहसील कार्यालय में संपर्क कर अपने डिटेल दे सकते हैं।

इसके लिए बैंक पासबुक, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज निवेशक को साझा करने होंगे। इसके लिए वे जिले की वेबसाइट में भी लॉग इन कर अपने डिटेल दे सकते हैं। कलेक्टर ने आज चिटफंड कंपनियों से रिकवरी की प्रगति की जानकारी भी ली और आवश्यक निर्देश दिये।

अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने इस संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही एडीशनल एसपी अनंत ने पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई के बारे में बताया। कलेक्टर ने कहा कि चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को राहत दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से हैं। इसके लिए लगातार मानिटरिंग कर तेजी से कार्रवाई करें।

उन्होंने पेंडिंग आवेदनों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष रूप से आवेदकों से संपर्क कर शीघ्र ही लंबित प्रकरणों को भी निराकृत कर दें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन स्तर से जो भी निर्देश मिले हैं उन पर तय समयसीमा में कार्रवाई करें तथा निरंतर मानिटरिंग करें ताकि सभी निवेशकों को शीघ्र ही राहत दी जा सके।

आज हुई बैठक में सभी एसडीएम और राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी निवेशकों से उनके डिटेल जल्द ही मंगवा लिये जाएं ताकि वितरण की कार्रवाई शीघ्र पूरी की जा सके और शीघ्रताशीघ्र निवेशकों को राहत दी जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...