छत्तीसगढ़ में 30 वर्षीय युवती के साथ गैंग रैप: गांव के ही 2 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम…दोनों फरार, FIR दर्ज; इस विवाद को लेकर आरोपियों ने किया घिनौना कृत्य

गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गैंग रेप का मामला सामने आया है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। सरगुजा जिले के 30 साल की युवती के साथ 2 युवकों ने गैंग रेप किया है। यह पूरा मामला जिले के बतौली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद सहित आपसी विवाद को लेकर पीड़िता से उसके ही गांव के 2 आरोपियों ने गैंग रेप किया है।

पीड़िता के मुताबिक सतलाल यादव और कलेश्वर कोरवा ने पीड़िता का रास्ता रोककर उससे पहले तो मारपीट की। फिर बाद में दोनों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता के साथ गैंग रपे किया। दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को मौके पर छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए।

वहीं डरी सहमी पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। बतौली थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कराया है। वहीं गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिसकी पतासाजी में बतौली पुलिस लगी हुई है.

पुलिस दोनों आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कर रही है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए सीतापुर एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि मामला पंजीबद्ध करने के बाद आगे की विवेचना बतौली पुलिस के द्वारा की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, 16...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...