भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसे में CISF जवान की पत्नी की मौत: राशन लेकर बाइक में लौट रहे थे मां-बेटा… तेज रफ्तार हाइवा ने कुचला मां का सिर, सदमें में बेटा… घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव, मृतिका की सहेली बोली- कोई मदद…

भिलाई। दुर्ग जिले में सड़क हादसों का दौर जारी है। सोमवार सुबह भिलाई के BSP बोरिया गेट मार्किट के पास एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां बेटे को ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मां बाइक से गिरकर हाइवा के चक्के के नीचे आ गई जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते CISF के अधिकारी और जवान वहां पहुंचे। इसके बाद शव को मरचुरी भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका के पहचान तालपुरी निवासी 50 वर्षीय प्रमिला भोसले के रूप में हुई है। आज सुबह वो अपने बेटे विशाल भोसले के साथ बोरिया मार्केट घर का सामान लेने गई थी। दोपहर 12 बजे के करीब वो सामान लेकर लौट रही थी। जैसे ही विशाल बोरिया गेट के पास पहुंचा एक हाइवा तेज स्पीड में आया। विशाल को सामने देख डंपर चालक ने तेज ब्रेक मारी, लेकिन हाइवा घिसटते हुए बाइक से टकरा गया। टक्कर लगने से विशाल दूर जा गिरा और पीछे बैठी उसकी मां हाइवा की चपेट में आ गई। हाइवा वाले ने गाड़ी को ना रोक तेज रफ्तार से निकाल दिया। इस वजह से हाइवा का पिछला चक्के के चपेट में प्रमिला भोसले का सिर आ गया, पूरा सिर कुचल जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा हैए कि, प्रमिला भोसले के पति श्रीराम भोसले CISF में हवलदार हैं। इस समय उनकी चुनाव ड्यूटी पश्चिम बंगाल में लगी है। विशाल ने मां की मौत की खबर जैसे ही पिता को दी वो परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत अपने दोस्त की पत्नी को फोन किया और CISF के अन्य अधिकारियों को दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में CISF के जवान और बड़े अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने प्रमिला के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के मरचुरी में भेजवाया। अब वहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा, फिर डेड बॉडी को परिवार को सौंपा जाएगा।

मृतिका की सहेली, सोनिया सूर्यवंशी ने बताया कि प्रमिला भोसले उनकी सहेली थी। उनकी मौत किस तरह हुई ये सभी ने देखा है। उनके पति पश्चिम बंगाल में हैं। उनका शव घंटो यहां पड़ा रहा। कोई मदद के लिए नहीं आया। जब उनके पति का फोन आया तो मैं अपने दो बच्चों को लेकर यहां आई हूं। उन्होंने कहा कि प्रमिला को इंसाफ मिलना चाहिए। उधर मां की मौत के बाद विशाल की हालत काफी खराब हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...