दुर्ग। छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद होने के साथ ही दुर्ग शहर से कांग्रेस से सातवीं बार विधायक प्रत्याशी बनाए गए अरुण वोरा के समर्थन में लगातार वार्डों में जनसैलाब उमड़ रहा है। प्रचार के दूसरे दिन वोरा के चुनाव अभियान के दौरान वार्ड 56 बघेरा, वार्ड 1 पंचशील नगर, वार्ड 2 एवं 3 में वार्ड के नागरिकों व विशेषकर माताओं एवं बहनों की भारी भीड़ रही। लोग घर घर के वोरा का अभिनंदन एवं तिलक करते नजर आए साथ ही घर के वरिष्ठजनों ने वोरा को उन्मुक्त कंठ से तारीफ करते हुए अपना आशीष दिया।

वोरा ने प्रचार के दौरान सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों व कांग्रेस की गारंटी पर आम जनता का भरोसा बरकरार है। इस बार 75 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश मे चर्चा का विषय है। किसान, युवा, गरीब, मजदूर मध्य वर्ग, महिलाएँ, आदिवासी, पशुपालक सर्वहारा वर्ग के लोग शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। इस बार प्रदेश में पहले से अधिक रुझान और उत्साह कांग्रेस के प्रति है जनता समझदार है और भूपेश पर भरोसा बरकरकर है इस बार 75 सीटों से भी अधिक सीट कांग्रेस को प्राप्त होगी।


