भिलाई में सिटी बस हुई हादसे का शिकार: 15-20 यात्री थे सवार, 2 लोगों… दुर्ग से जा रही थी पाटन; देखिये VIDEO

बस में 15-20 यात्री थे सवार, 2 लोगों आई सामान्य चोट

भिलाई। दुर्ग जिले से बस हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई नहर थाना क्षेत्र में पंथी चौक में सिटी बस के साथ यह हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, यह बस दुर्ग से पाटन जा रही थी। आज सुबह करीब 10:00 बजे बस अनकंट्रोल होकर तालपुरी के पास पंथी चौक के करीब रोड से नीचे उतर गई। इस हादसे में बस में सवार 2 यात्रियों को सामान्य खरोचें आई हैं। बस को भी थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा है।

देखिये VIDEO :-

भिलाई नगर थाना प्रभारी राजेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि, सिटी बस क्रमांक CG 07 E 1446 आज सुबह दुर्ग से उतई सेलुद होते हुए पाटन जा रही थी। जिसका संचालन दुर्ग जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी द्वारा होता है। जिसमें करीबन 15 से 20 यात्री सवार थे। बस जैसे ही पंथी चौक के पास पहुंची इसी दौरान सामने चल रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इस हादसे में 2 यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं। बाद में बस ड्राइवर एवं कंडक्टर के द्वारा सवार यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया और उन्हें दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक वारदात: 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय...

रिसाली: प्रगति नगर समर कैंप का भव्य समापन, ‘बेटियां’...

रिसाली:रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर के ठेठवार भवन में 'नृत्य कला मंदिर' द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का भव्य समापन...

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000...

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की...

दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल : गर्लफ्रेंड...

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक...