शहर सरकार का बड़ा फैसला: कल जहां विवाद, अब वहीं लगेगी अटलजी की प्रतिमा, अटलजी के नाम पर होगा गॉर्डन, दिनभर के बवाल के बाद MIC में मंजूरी, कांग्रेसी पार्षद मन्नान ने ही दिया प्रस्ताव

भिलाई। महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में आज नगर निगम भिलाई में एमआईसी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जिसमें से एक प्रमुख प्रस्ताव पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी की प्रतिमा लगाने के सम्बंध में था। जिस पर सभी एमआईसी सदस्यों ने अपनी स्वीकृति दे दी है। अब विधिवत अटल जी प्रतिमा लगाई जाएगी।


पार्षद मन्नान गफ्फार खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेयी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री रहे हैं और उनका पूरा देश सम्मान करता हैं। हम सभी उनका आदर सम्मान करते हैं। वे हम सब के सम्मानित है,उनकी प्रतिमा लगाने के संबंध में आज के एमआईसी की बैठक में हमने प्रस्ताव रखा।जिसे सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने स्वीकृति दे दी है अब विधिवत अटल जी की प्रतिमा लगाई जाएगी।।

गौरतलब है कि पार्षद व एमआईसी मेम्बर मन्नान खान ने महापौर परिषद में अटल जी की प्रतिमा लगाने के संबंध में प्रस्ताव रखा। मुन्नान खान का कहना है कि माननीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी हम सबके सम्मानीय हैं

उनका हम सभी दिल से सम्मान करते हैं उनकी पर प्रतिमा लगाने का किसी भी प्रकार से कोई विरोध नहीं है बस सिर्फ बात इतनी सी है प्रतिमा विधिवत लगाई जाए और आज एमएससी में पास करने के बाद अब प्रतिमा लगाई जाएगी ।



ससम्मान लगवाएंगे अटल जी की प्रतिमा

हम पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल जी का दिल से सम्मान करते है। कल की घटना बेहद दुःखद थी। हमने आप विधिवत एमआईसी में प्रस्ताव पास करके कलेक्टर पत्र लिखा है ताकि जल्द ही विधिवत अटल जी की प्रतिमा लगाई जाएगी और गार्डन का लोकार्पण भी किया जाएगा।
नीरज पाल, महापौर भिलाई

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...