सिविक सेंटर के एकलौते बेजान पार्क का होगा रेनोवेशन: मिनी ट्रेन, ओपन थिएटर से लेकर होगा सब कुछ… बेहतरीन प्लान से सवरेगा गार्डन… महापौर नीरज पाल और रोहित व्यास ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा

भिलाई नगर। सिविक सेंटर में स्थित भिलाई का एकलौता पार्क जो कि बेजान सा हो चुका है, अब महापौर नीरज पाल की पहल से इसका रिनोवेशन का काम होगा। इसके लिए बेहतर प्लान तैयार किया जा रहा है। पार्क के उद्धार के लिए महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर जायजा भी लिया तथा पार्क के पुनर्जीवन के लिए अधिकारियों से चर्चा की।

पार्क का रिनोवेशन करने के लिए आर्किटेक्ट इसका प्लान तैयार कर प्रेजेंटेशन भी देंगे सबसे अच्छा प्लान तैयार करने वाले आर्किटेक्ट के प्रयोजन के मुताबिक कार्य किया जाएगा। सिविक सेंटर स्थित पार्क काफी समय से देखरेख आदि के अभाव में वीराना सा हो गया है। विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल की पहल से अब इस पार्क में वापस रौनकता लौट जाएगी। उप अभियंता श्वेता वर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पार्क में वर्तमान प्लान के मुताबिक ओपन थिएटर चालू किया जाएगा इसके साथ ही मिनी ट्रेन भी चलाया जाएगा।

प्रकाश व्यवस्था, पाथवे लैंडस्कैपिंग जैसे विकास के कार्य होंगे। प्लान में म्यूजिकल फाउंटेन आदि को भी शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिविक सेंटर शहर का प्रमुख स्थल है जहां लोगों का जमवाड़ा लगा रहता है। हॉल ही में सिविक सेंटर स्थित अर्जुन रथ परिसर का बेहतरीन सौंदर्यीकरण किया गया है, इसके चलते भिलाई वासी इस परिसर में आनंद ले पा रहे हैं। आगे इसी तर्ज पर सिविक सेंटर स्थित पार्क को भी आकर्षक बनाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक पार्क के निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, सहायक अभियंता वसीम खान एवं उप अभियंता अर्पित बंजारे आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...