CG – 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: दोस्तों को कॉल कर के बोली – ‘मैं आत्महत्या कर रही हूं…’, फिर फंदे पर झूल गई छात्रा

CG

डेस्क। पेंड्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली 12वीं की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले अपने दोस्त को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन उसके घर पहुंचने से पहले छात्रा की मौत हो गई। फिलहाल शुरुआती जांच में पढ़ाई के डिप्रेशन में छात्रा के खुदखुशी करने की बात सामने आई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पेंड्रा थाना क्षेत्र के पंचम केशरी के चाल में रहने वाली छात्रा पिछले दो सप्ताह से स्कूल नहीं जा पा रही थी और अर्धवार्षिक परीक्षा में भी किन्हीं कारणों से नहीं बैठ पाई थी। पढ़ाई को लेकर लगातार डिप्रेशन में भी चल रही थी। सुबह उसके मम्मी पापा जो शासकीय नौकरी में थे वो रोज की तरह अपने काम पर निकल गए। इसके बाद छात्रा अपने दोस्तों से फोन करके बात की। साथ ही एक छात्रा, जिसका आज बर्थडे भी था उसे भी जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही कुछ दिनों से पढ़ाई का प्रेशर काफी होने की बात कही।

इसके बाद छात्रा ने अपने एक दोस्त को कॉल करके बताया कि ‘मैं फांसी लगाकर आत्महत्या कर रही हूं।’ जिसके बाद उसके कुछ दोस्त आनन-फानन में छात्रा के घर पहुंचे, लेकिन तब तक छात्रा फांसी के फंदे में झूल गई थी। उसके दोस्त उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस की टीम के साथ स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी काफी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर बच्ची को देखकर वो भी बेसुध हो गए, जिनका इलाज भी जिला अस्पताल में जारी है। वहीं, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साक्ष्य और बयान के आधार पर इस खुदखुशी के पीछे पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन के चलते उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...