स्वर्गीय विद्या रतन भसीन स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन, 17 दिसंबर से शांति नगर में मुकाबले… टी-शर्ट और पोस्टर का हुआ विमोचन

भिलाई। स्वर्गीय विद्या रतन भसीन स्मृति कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट की टी शर्ट एवं पोस्टर का विमोचन भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिंह, पार्षद संतोष मौर्य, दिव्या भसीन, राहुल परिहार, राजा ठाकुर, कैलाश सिंह और संजय मक्कड़ के द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता 17 दिसंबर से शांति नगर दशहरा मैदान में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में भिलाई प्रेस, नगर निगम ठेकेदार, साईं राम ग्रुप, ग्रामीण बैंक, एबीस राजनांदगांव, महिंद्रा ऑटोमोबाइल, दुर्ग पुलिस, फार्मा 11, बंसल ब्रदर, सेंट्रल जी एस टी और बीएम शाह अस्पताल की टीम भाग लेंगी। प्रतियोगिता का पहला इनाम 31000 व द्वितीय इनाम ₹21000 रखा गया है जो पार्षद संतोष मौर्य द्वारा प्रदत्त किया जाएगा। समस्त टीमों को टी-शर्ट समिति द्वारा निशुल्क प्रदान की जाएगी। कल का पहला मैच वार्ड 14 शांति नगर एवं वार्ड 5 कोसा नगर के मध्य, दूसरा मैच साइ राम ग्रुप एवं निगम ठेकेदार के मध्य तीसरा मैच प्रेस 11 वर्सेस नगर निगम के मध्य चौथा मैच भिलाई चैंबर एवं ग्रामीण बैंक के मध्य खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच नारायण टेक्नो स्कूल द्वारा दिया जाएगा इसकी जानकारी आयोजन समिति के ललित मोहन ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...