CM साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है हवाई सेवाओं का विस्तार… 19 दिसंबर से शुरू होगी रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर शहरों को जोड़ने नई विमान सेवा… शुरूआती किराया मात्र 999

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार की रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत शुरू हो रही नई उड़ान सेवाओं का उद्देश्य हवाई यात्रा को न केवल किफायती बनाना है बल्कि क्षेत्र में यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प भी बनाना है। इन उड़ानों के शुरू होने से व्यापारिक यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय समुदायों को बहुत लाभ होगा, समय की बचत होगी और आर्थिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।

इसी कड़ी में रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इन तीनों शहरों को जोड़ने के लिए नई उड़ान सेवा का संचालन 19 दिसंबर, 2024 से शुरू होने जा रहा है।

रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली नई उड़ानें सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होंगी। यह नई सेवा न केवल यात्रा के समय को कम करेगी बल्कि इंटरसिटी यात्राओं को एक आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी, जिससे पर्यटन, व्यापार के अवसरों और क्षेत्रीय विकास को और बढ़ावा मिलेगा। इन शहरों में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यात्री विमान सेवा के लिए बुकिंग करा सकते हैं। इस नई उड़ान सेवा का शुरुआती किराया मात्र 999 रूपए रखा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए www.flybig.in पर सम्पर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...