दुर्ग-भिलाई में पब्लिक प्लेस में शराब सेवन और अड्डेबाजी करने वालों की क्लास… 14 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्रवाई

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी और शांति भंग जैसी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, भिलाई नगर और छावनी के नेतृत्व में दिनांक 11 जून 2025 को संध्या 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 14 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

छावनी अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में थाना छावनी के बैकुंठधाम, सुंदरनगर, सुभाषनगर, मूढकट्टा स्कूल थाना जामुल के शिवपुरी, सुरडुंग, हाउसिंग बोर्ड, काली बाड़ी, कुरूद बस्ती थाना खुर्सीपार के आईटीआई ग्राउंड, जीरो प्वाइंट ट्रांसपोर्ट नगर, तेलहा नाला, वीर नारायण सिंह वार्ड थाना पुरानी भिलाई के पुरैना, विश्वबैंक कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड चरोदा, उमदा तथा थाना कुम्हारी के बाजार पारा, उड़िया बस्ती, खपरी, रामपुर में जाकर चेकिंग की गई । थाना जामुल से 4 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी की कार्यवाही की गई। अड्डेबाजी के लिए स्पॉट बनने वाले होटल, ढाबा, ठेला और दुकानों को रात 11:30 बजे तक बंद कराया गया।

इसी प्रकार दुर्ग अनुविभाग में थाना दुर्ग, मोहन नगर, पद्मनाभपुर एवं पुलगांव क्षेत्र में चेकिंग कर पदमनाभपुर से 3 एवं मोहन नगर से 3 कार्रवाई आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई। भिलाई नगर अनुविभाग अंतर्गत थाना भिलाई नगर निवाई भट्टी सुपेला एवं वैशाली नगर क्षेत्र में चेकिंग कर कार्यवाही की गई, जिसमें सुपेला में 03 एवं नेवई में 01 कार्यवाही आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई है। इस प्रकार अड्डे बाजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वाले 14 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है । कार्यवाही हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कृषि मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा।...

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...