भिलाई में टूर एंड ट्रेवल की फ्रैंचाइज़ी दिलाने के एवज में डेढ़ करोड़ का फ्रॉड: शातिर पति-पत्नि निकले आरोपी… पहले से 420 का मामला, मॉल में था दफ्तर; स्मृति नगर का मामला

भिलाई। भिलाई में टूर एंड ट्रेवल कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। “लेट्स ट्रेवल फ्री” नामक फर्जी कंपनी के संचालक पति-पत्नी नागेश कुमार धारा और आरती ने निवेशकों को फ्रेंचाइज़ी और भारी लाभ देने का झांसा देकर लाखों-करोड़ों की ठगी की। प्रकरण में शिकायत मिलने के बाद थाना सुपेला में अपराध दर्ज किया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ अन्य राज्यों में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पूरा मामला समृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी टी.व्ही. जय प्रदीप पिता आर. टी. पनिकर उम्र 49 साल साकिन नेहरू नगर भिलाई चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला ने सूचना दिया गया कि दिनांक 06.09.2022 को लेट्स ट्रेवल फ्री के नाम से आफिस सूर्या माल जुनवानी में संचालित था जिसके संचालक नागेष कुमार धारा एवं आरती के द्वारा लोागो को टूर एण्ड ट्रेवल के नाम एवं फेंचाईसी एवं अन्य स्क्रीम बताकर अधिक लाभाँस देने का प्रलोभन देकर योजनाबद्व तरीके से प्रार्थी से 45,00,000 रू, रामकिशोर सिंह से 10,40,000 रू, इन्द्रजीत कौर से 80,00,000 रू विवेक विष्वकर्मा से 10,40,000 रू, इन्द्रजीत गुलाटी से 2,00,000 रू अन्य लोगो के साथ धोखाधड़ी किया गया है तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 675/2025 धारा 420,120-बी भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नागेश कुमार धारा पिता स्व. जर्नादन के उम्र 52 साल निवासी पो0 रामदास नगर कडलू कसरगोड़ थाना/जिला कसरगोड का प्रोडक्शन वांरट जिला जेल बालोद को एवं आरती पिता सीतारामा उम्र 52 साल साकिन ग्राम कसरगोड को थाना राजहरा जिला बालोद के प्रकरण में निरूद्व होने के संबंध में जानकारी मिलने पर विधिवत् न्यायालय से प्रोडक्शन वांरट जारी कराकर आज दिनांक 12.06.2025 को गिरफ्तारी किया जाकर न्यायायिक रिमांड पर माननीय न्यायलय में प्रस्तुत किया गया है जिसेे केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।

प्रकरण के आरोपी नागेश कुमार धारा एवं आरती के विरूद्व इस प्रकारण के अलावा अन्य अपराध दर्ज है।

  1. थाना बैगलोर सिटी में अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 420,34 भादवि
  2. थाना राजहरा जिला बलोद में अपराध क्रमांक 158/2024 धारा 420,34 भादवि

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...