अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 10 लोगों की मौत की खबर…सेना समेत कई एजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

एक बड़ी खबर अमरनाथ यात्रा से आ रही है। जहां ये पता चला है कि, अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर हुई। जिस समय बादल फटा, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्दालु मौजूद थे।

इस घटना में 3 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। 35 से 40 श्रद्धालुओं के अब भी फंसे होने की खबर है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बादल फटने की घटना पवित्र गुफा के एक से दो किलोमीटर के दायरे में हुई।

पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट और दो से तीन लंगर बह गए। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कई श्रद्धालु लापता हैं और उनके तेज बहाव में बहने की आशंका है।

दैनिक भास्कर की माने तो घटना के तुरंत बाद सेना, ITBP, CRPF, BSF, NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया।

NDRF के DG अतुल करवाल ने बताया कि लोगों को सुरक्षित निकालकर कैंपों तक पहुंचाया जा रहा है। घायलों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे के बाद PM नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। उन्होंने हादसे पर दुख जताया और पीड़ित लोगों तक हर मुमकिन मदद पहुंचाने की बात कही।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ के संबंध में मैंने LG मनोज सिन्हा जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूं।’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सटीक कार्रवाई जो कहानी बयां करती है : ऑपरेशन...

नई दिल्ली। 7 मई 2025 की रात को भारतीय वायु सेना ने एक सैन्य अभियान चलाया जो ठीक 23 मिनट तक चला। इस दौरान,...

AAP में बड़ी बगावत: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा...

नई दिल्ली/रायपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक विस्फोट हुआ है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद...

CBSE 10th Result 2026: जारी हुआ 10वीं का परिणाम,...

नई दिल्ली/रायपुर: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं के नतीजों का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर...

नक्सलवाद का अंत: गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी...

नई दिल्ली/रायपुर। भारत के आंतरिक सुरक्षा इतिहास में आज का दिन बेहद ऐतिहासिक रहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार, 30 मार्च 2026...