पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए सीएम बघेल: जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से लिया आशीर्वाद… प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मंगलवार को बेमेतरा जिले के ग्राम सलधा में आयोजित पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री बघेल ने जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से भेंट की और उनसे प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा उपस्थित थे।

गौरतलब है कि जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का ग्राम सलधा में 13 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि ग्राम सलधा बेमेतरा से 17 किलोमीटर दूर शिवनाथ नदी के किनारे स्थित है, जहां पर सपाद लक्षेश्वर धाम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, इस भव्य मंदिर में सवा लाख शिवलिंग की प्रतिष्ठा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...