भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: सीएम बघेल कल गरियाबंद जिले के दौरे पर… राजिम विधानसभा क्षेत्र में परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 5 दिसंबर को गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है। 

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे कुम्हारी मिनी स्टेडियम से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.55 बजे गरियाबंद जिले की विधानसभा राजिम के विकासखण्ड छुरा के मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां 12 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे छुरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे फिंगेश्वर के कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और दोपहर 2.45 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.45 बजे फिंगेश्वर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे कॉलेज ग्राउण्ड स्टेडियम राजिम पहुंचेंगे और शाम 6 बजे से राजिम में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...