CG – प्रेमी की सगाई में प्रेमिका का हंगामा: बेवफा प्रेमी कर रहा था किसी और से सगाई, तभी हाथ में पेट्रोल लेकर पहुंची प्रेमिका, खुद को गर्भवती बता आत्महत्या की देने लगी चेतावनी, फिर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में उस वक्त हंगामा हुआ जब प्रेमी की दूसरी लड़की से सगाई की भनक उसकी पूर्व प्रेमिका को हो गई। जिसके बाद होटल में चल रहे सगाई समाहरोह में पहुंच कर प्रेमिका ने जमकर हंगामा मचाया। पेट्रोल लेकर पहुंची युवती, बार-बार खुद को जला लेने की धमकी दे रही थी।

प्रेमिका का रौद्र रूप देखकर दुल्हा पक्ष के लोग भी सहम गये। हंगामा होता देख लोगो से मिली सूचना पर दो थानों की पुलिस व रक्षा टीम को बुला कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। बताया जा रहा है कि युवती और युवके बीच पिछले 5 साल से अफेयर चल रहा था और इसके बाद युवक अपनी प्रेमिका को छोड़ कर किसी और से सगाई करने जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार तारबाहर थाना क्षेत्र के सीएमडी चौक में शिवा इन होटल है। यहां आज दोपहर कुदुदंड निवासी युवक की सगाई समाहरोह की रस्में चल रही थी। युवक के सगाई की जानकारी जैसे ही प्रेमिका को मिली वो तत्काल पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंच गई। यहां युवती ने जमकर हंगामा किया। और सगाई का विरोध करते हुए कहने लगी कि जिस लड़के की सगाई हो रही है। उससे मेरा प्रेम संबंध है और मै उसके बच्चे की मां बनने वाली हूं।

युवक के किसी दूसरे लड़के से शादी करने पर आत्मदाह की चेतावनी लड़की देने लगी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। लोगो ने युवती को समझाइश देने की कोशिश की पर युवती नही मान रही थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर तत्काल तारबाहर और सिविल लाइन पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि, छह महीने पहले युवक और उसके पिता के द्वारा लिखित में शादी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन बेल पर छूटने के बाद युवक द्वारा दूसरी लड़की से सगाई से युवती नाराज थी। उसने होटल में पहुंचकर आत्मदाह करने की कोशिश की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...