आज दुर्ग आ रहें है CM भूपेश बघेल: गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल… शेड्यूल जारी; देखिए टाइमिंग्स

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। CM 18 दिसम्बर को कुम्हारी बस्ती और सेक्टर-6 भिलाई में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पहले वो मुंगेली जिले के लालपुर एवं अमरटापू धाम भी जाएंगे।

दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री 18 दिसम्बर को 12 बजे से पेंशनबाड़ा रायपुर में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से मुंगेली जिले के लालपुर गांव जाएंगे।

मुख्यमंत्री वहां दोपहर 1.20 बजे से गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात वहां से मोतिमपुर (अमरटापू धाम) जाएंगे और वहां 2.55 बजे से 3.35 बजे तक गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात दुर्ग जिले के कुम्हारी बस्ती में 4.20 बजे से तथा सेक्टर-6 भिलाई में 5.15 बजे से आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात वहां से सेक्टर-3 भिलाई स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री भिलाई-3 में रात्रि विश्राम करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...