छत्तीसगढ़ में कॉस्मो एक्सपो 2023: ऑटो मोबाइल, रियल स्टेट, एजुकेशन जैसे फील्ड में हो रहे नवाचारों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी यहाँ… CM भूपेश बघेल ने किया अवलोकन; विभिन्न ट्रेडों के लगाए गए हैं 300 से अधिक स्टॉल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कॉस्मो एक्सपो 2023 आयोजित किया गया है। इस एस्पो में ऑटो मोबाइल से लेकर रियल स्टेट और एजुकेशन तक हर फील्ड में देश और दुनिया में हो रहे नवाचारों के बारे में जानकारी मिल रही है। इसका आयोजन रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के द्वारा किया गया है। रविवार शाम प्रदेश के मुखिया CM भूपेश बघेल भी इस एक्सपो में शामिल हुए।

CM ने स्टॉलों का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार शाम श्री राम बिजनेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो 2023 कार्यक्रम में पहुंचे। इस एक्सपो में मुख्यमंत्री ने यहां पर लगे स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की, “इस शानदार आयोजन में उद्योग व्यापार के लगभग सभी ट्रेडों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मुझें इस बात का गर्व है की छत्तीसगढ़ शासन भी इस आयोजन का हिस्सा है।”

300 से ज्यादा स्टाल
कॉस्मो एक्सपो में ऑटो मोबाइल से लेकर रियल स्टेट और एजुकेशन तक हर क्षेत्र में देश और दुनिया में हो रहे नवाचारों के बारे में सहज ही जानकारी मिल रही है। इस एक्स्पो में विभिन्न ट्रेडों का 300 से ज्यादा स्टॉल लगाया गया है। साथ ही एक्सपो में विभिन्न शासकीय विभागों के साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा विकाश के छत्तीसगढ़ माडल को बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

इस मौके पर संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG ट्रांसफर: कई अधिकारियों के हुए तबादले, GAD ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के चार अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। देखिए सूची...

CBSE बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में लावण्या ने हासिल की...

भिलाई। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। जिसमें दुर्ग जिले की बेटी लावण्या यादव ने 10वीं...

साय कैबिनेट ब्रेकिंग: विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म… बैठक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे कई फैसले लिए...

रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर सुसाइड केस : पति का था...

बिलासपुर. रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि...

ट्रेंडिंग