CM भूपेश ने कुम्हारी को दी करोड़ों की सौगात: बैडमिंटन कोर्ट में गिरीश देवांगन के साथ उतरे सीएम…सामने थे कलेक्टर और SP, VIDEO में देखिए रोचक मुकाबला

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी नगर पालिका में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा बनाए गए आश्रय स्थल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सामुदायिक भवन के लोकार्पण से कुम्हारी के नागरिकों को सामुदायिक आयोजनों में काफी सुविधा होगी। आश्रय स्थल के लोकार्पण के मौके पर उन्होंने कहा कि यहां रहने के साथ ही मनोरंजन का भी बेहतर इंतजाम किया गया है इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।

बैडमिंटन में आजमाया हाथ…
एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, दूसरी ओर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी बद्री नारायण मीणा। दोनों ओर से सधे शॉट। 5 मिनट तक यह नजारा दिखा। मौका था 97 लाख की लागत में बने बैडमिंटन कोर्ट के लोकार्पण का।

राज्य में लगातार खेल अधोसंरचना बेहतर हो रही है। मुख्यमंत्री ऐसे मौकों में लोकार्पण के अवसर पर खुद भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते और गेंद या रैकेट हाथ में थाम लेते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्रय स्थल और सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...