कल से CM भूपेश का दुर्ग जिले में भेंट-मुलाकात: कल पुरई में लोगों से होंगे मुखातिब…78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात, गृहमंत्री साहू होंगे साथ

भिलाई। मुख्यमंत्री कल दुर्ग विधानसभा में भेंट मुलाकात करेंगे। वे पुरई में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 10 करोड़ 71 लाख रुपए के 24 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 26 लाख रुपए के 44 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हितग्राहियों को 30 करोड़ रुपए की राशि की सामग्री भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम तिरगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व. श्री प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनारण भी करेंगे। इसके साथ ही वे ग्राम निकुम में दाऊ रामचंद्र देशमुख स्मृति में हो रहे प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात भी करेंगे और अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...