रायपुर। आज बुराई पर सच्चाई की जित का दिन है। पुरे देश में विजयादशमी का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। साथ ही भगवन श्री राम को यद् किया जा रहा है। आज शाम से ही रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में विजयादशमी पर्व के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।
