भेंट मुलाकात @ राजिम: छुरा के बाद फिंगेश्वर में सीएम भूपेश ने खोला सौगातों का पिटारा: पूर्ण तहसील का मिलेगा दर्जा, कोपरा बनेगा नगर पंचायत…ITI का नाम गुरु घासीदास पर; देखिये घोषणाओं की लम्बी लिस्ट…आज बिंद्रानवागढ़ जाएंगे CM

राजिम। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात गरियाबंद जिले में शुरू हो गई है। सोमवार को CM भूपेश ने राजिम विधानसभा के छुरा और फिंगेश्वर का दौरा किया। इस दौरान CM भूपेश ने कई बड़ी घोषणाएं भी की हैं। मुख्यमंत्री ने फिंगेश्वर को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा कोपरा को नगर पंचायत बनाने और ITI का नामकरण बाबा गुरु घासीदास के नाम पर करने की घोषणा हुई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के ग्राम फिंगेश्वर पहुंचे। वहां उन्होंने फिंगेश्वर के किसान बिसेलाल साहू के यहां भोजन किया। चौपाल में पहुंचकर उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने किसानों से धान विक्रय तथा खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा, चौथा किश्त राजीव गांधी न्याय योजना की राशि 31 मार्च को दे दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने यहां पर फिंगेश्वर उप तहसील को पूर्ण तहसील बनाने, फणीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, फिंगेश्वर के 6 प्राथमिक और 4 माध्यमिक शालाओं में आवश्यक अतिरिक्त कक्ष हेतु 133.12 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास गरियाबंद में स्वीकृत सीट क्षमता में 50 सीट की वृद्धि करते हुए 100 सीटर करने की घोषणा की।

कासरबाय से पतोरादादर मार्ग आर डी.1350 मी में स्थित जर्जर पुल की मरमत, हरदी-कसरबाय-बेहराबुड़ा मार्ग पर स्थित पगार नाला पर पुल निर्माण, ग्राम बोरसी के हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी में उन्नयन करने और साथ ही कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर के लिए नई इमारत बनाने, 18 गांव के पेयजल और सिंचाई हेतु अकरबारा में बैराज नाला निर्माण की घोषणा की।

बारुला गांव के मुकेश साहू ने बताया, उन्होंने गोबर बेचकर 70 हजार कमाए। इससे उन्होंने सिलाई मशीन खरीदा और पत्नी को भी टेलरिंग का काम सिखाया। आज वह भी अपना काम कर रही है। जेन्जरा गांव की महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य ने बताया कि 2 साल से वर्मी कम्पोस्ट खाद बना रहे हैं।

इसे बेचने से प्राप्त आय को समूह के कार्याे में लगाती है। अभी बाड़ी में साग-सब्जी भी लगाए हैं। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट रखने के लिए शेड बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। गौतम निषाद ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का दो किस्त मिल गया है।

आज बिंद्रानवागढ़ में भेंट मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह राजिम के कुलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएंगे। वहां से लौटने के बाद राजिम के सर्किट हाउस में अफसरों के साथ समीक्षा होगी। इस दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण भी होना है। वहां से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बिंद्रानवागढ़ विधानसभा की ओर जाएगा। पहले देवभाेग और फिर बिंद्रानवागढ़ में मुख्यमंत्री की चौपाल लगनी है। शाम को मुख्यमंत्री गरियाबंद जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करने वाले हैं।

CM भूपेश बघेल की घोषणाएं

फिंगेश्वर

  • फिंगेश्वर उप-तहसील को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा
  • फणीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा।-
  • फिंगेश्वर के 6 प्राथमिक और 4 माध्यमिक शालाओं में अतिरिक्त कक्ष हेतु 133.12 लाख रुपए देने की घोषणा।
  • पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास गरियाबंद को 100 सीटर करने की घोषणा।
  • कोपरा बनेगा नगर पंचायत
  • आईटीआई फिंगेश्वर को गुरु गुरुघासीदास के नाम पर करने और
    संस्था को 48 कम्प्यूटर देने की घोषणा की।
  • भेण्डरी से रवेली के बीच नवीन पुल निर्माण की घोषणा।
  • सिलयारी बाहरा से संतोषपुरी धाम ग्राम पंचायत पतोरा-पनियारी में पहुंच मार्ग बनाने की घोषणा।
  • कासरबाय से पतोरादादर मार्ग आर डी. 1350 मी में स्थित जर्जर पुल के मरम्मत की घोषणा।
  • हरदी-कसरबाय-बेहराबुड़ा मार्ग पर स्थित पगार नाला पर पुल निर्माण की घोषणा।
  • ग्राम बोरसी के हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी में होगा उन्नयन।
  • कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर हेतु नवीन भवन की घोषणा।
  • 18 गांव के पेयजल और सिंचाई सुविधा के लिए अकरबारा में बैराज निर्माण की घोषणा।

राजिम

  • मुख्यमंत्री ने ठेठवार यादव समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने धीवर समाज को सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा।
  • मुख्यमंत्री ने ब्राम्हण समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने छुरा में चंद्राकर समाज के भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने फिंगेश्वर और कोपरा में डड़सेना कलार समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20-20 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने कायस्थ समाज के भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने यादव समाज के सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने गांडा समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने कहार समाज के सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा की।
  • मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर में मतदान के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी ने...

रायपुर। कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त...

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को गर्मी में होगी परेशानी:...

डेस्क। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की दिक्कतें कम ही नहीं हो रही है। हफ्तेभर में यह तीसरी बार है जब भारतीय रेलवे ने ट्रेने...

हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन...

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने किया...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेमेतरा जिले में जनसंपर्क दौरा किया। बेमेतरा जिले के केंद्रीय कार्यालय की महत्वपूर्ण...

ट्रेंडिंग