सेक्टर-7 शिवधाम गंगा आरती में शामिल हुए CM भूपेश… भोले बाबा की भक्ति में नजर आए कका, भजन भी गाकर सुनाया; देखिये VIDEO

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को भिलाई नगर के सेक्टर-7 स्थित शिवधाम तालाब में महारुद्राभिषेक और गंगा आरती कार्यक्रम में शामिल हुए। सेक्टर-7 शिवधाम आकर CM भूपेश भोले बाबा की भक्ति में नजर आए। उन्होंने भजन भी गाकर सुनाया। मुख्यमंत्री बघेल ने भगवान शिव की पूजा अर्चनाकर अभिषेक किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस आयोजन के लिए पूरे टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विगत सात और आठ वर्षों से आयोजन किया जा रहा है, आज तालाब में बहुत परिवर्तन हो गया है। भोले नाथ हर जगह विराजे है, भगवान शिव ने ही विवाह नाम की संस्था को विकसित किया है। शिव सबको जोड़ने का नाम है। तंत्र के जनक शिव है। भगवान शिव सबकी मनोकामना पूरी करे। कार्यक्रम को विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव, अरुण वोरा, महापौर भिलाई नीरज पाल, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, पार्षद लक्ष्मीपति राजू, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...