विधायक देवेंद्र की मांग को CM भूपेश ने दोहराया: सेक्टर-9 हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज तो टाउनशिप के लोगों को बिजली बिल हॉफ योजना का मिले लाभ…CM भूपेश के साथ हुई स्टील सेक्रेटरी की चर्चा, मिले सकारात्मक परिणाम के संकेत…

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस्पात मंत्री के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठक की। बैठक में सीएम ने बातचीत के दौरान कहा कि सेक्टर 9 अस्पताल को आने वाले दिनों में मेडिकल कॉलेज के रूप में डेवलपमेंट किया जाएगा। जल्द ही सेक्टर 9 अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाएंगे।इसी के साथ ही भूपेश बघेल ने कहा कि टाउन शिप में रह रहे लोगों को भी हाफ बिजली बिल योजना का लाभ दिया जाएगा।

गौरतलब है भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सेक्टर 9 अस्पताल को पहले की तरह ही सर्वसुविधा युक्त बनाया जाए। सेक्टर 9 अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग भी विधायक देवेंद्र यादव ने लिखित में की थी। इसके अलावा भिलाई नगर विधायक श्री यादव ने टाउनशिप क्षेत्र में रह रहे लोगों को भी शासन की महत्वपूर्ण योजना बिजली बिल हाफ का लाभ देने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विधायक श्री यादव ने अवगत कराया था कि बीएसपी क्षेत्र में रह रहे लोगों को शासन की बिजली बिल हॉप योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। मामलों की जानकारी लेने के बाद सीएम बघेल ने मामले पर पहल की और इस विषय पर जल्द पहल करने की बात की है। सीएम श्री बघेल ने बैठक में इस्पात मंत्री से कहा बीएसपी अपनी बिजली सप्लाई की व्यवस्था हमें दे दे इसके बाद हम जल्द ही पहल करेंगे और भिलाई के अधोगिक क्षेत्र के लोगों जल्द बिजली बिल हाफ का लाभ मिलेगा। FSNLको भी नहीं बेचा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...