“हमर पहिनाव” का पोस्टर रिलीज: CM भूपेश बघेल ने किया पोस्टर लांच…जनजातीय संस्कृति और विरासत पर आधारित है फैशन शो

दुर्ग। वेदिका फाउंडेशन के तत्वावधान में जनजातीय संस्कृति एवं विरासत पर अधारित फैशन शो ‘हमर पहिनाव’ के ब्रोशर व पोस्टर का विमोचन शनिवार को मुख्मंत्री भूपेश बघेल ने किया। सीएम हाऊस रायपुर में बघेल से मुलाकात कर संस्था के सदस्यों ने उन्हें प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी और मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया। सीएम ने वेदिका फाउंडेशन के कार्य की सराहना की और कार्यक्रम को लेकर अपनी सहमति प्रदान की।

संस्था की महिलाओं ने सीएम भूपेश को तिलक लगाकर राखी भी बांधी और आशीष प्राप्त किया। सीएम बघेल ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही संस्था की ओर से सीएम को प्रतिक चिन्ह भी भेंट किया गया। इस दौरान वेदिका फाउंडेशन की अध्यक्ष गुंजन चौहान चंदेल, उपाध्यक्ष नम्रता पराशर, कोषाध्यक्ष यश चंदेल, प्रमुख सलाहकार फहीम खान उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और विरासत को प्रोत्साहित कर आज के युवाओं के बीच प्रचलित करने वेदिका फाउंडेशन द्वारा फैशन शो ‘हमर पहिनाव’ का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर, जगदलपुर और बिलासपुर में प्रस्तावित इस कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन प्रदेश की प्रतिष्ठित इवेंट कंपनी गुंजन्स आयोजन द्वारा किया जाएगा।

  • दूसरे चरण में क्रायक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किये जाने की योजना हैजिसमें आमतौर पर नामी फ़ैशन शो में छत्तीसगढ़ की जनजातियों के परिधान एवम आभूषणों से प्रेरणा लेकर क्रायक्रम आयोजित किये जाते रहे है
  • इस क्रायक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ परिधान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है
  • वेदिका फाउंडेशन की अध्यक्ष गुंजन चौहान चंदेल ने बताया कि कार्यक्रम में जनजातीय परिधानों व आभूषणों की अनुपम श्रृंखला देखने को मिलेगी।
  • फैशन शो के माध्यम से युवाओं को छत्तीसगढ़ के जनजातीय पारंपरिक परिधानों व आभूषणों से परिचित कराया जाएगा
  • फैशन ट्रेंड में लाने प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • गुंजन चौहान चंदेल ने बताया इस फैशन शो की खास बात यह है कि हमारे मॉडल जो परिधान व अभूषण प्रदर्शित करेंगे
  • वे रहेंगे तो पारंपरिक लेकिन उन्हे मौजुदा फैशन ट्रेंड के हिसाब से गढ़ा जाएगा
  • ताकि वे युवाओं व दर्शक वर्ग को आकर्षित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...