अब नहीं तय करना होगा 16 किमी का पहाड़ी रास्ता, गांव के नजदीक ही मिलेगा राशन…. सीएम ने चौपाल में ही हितग्राहियों के नाम अधिकारियों को दिए निर्देश

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुदरगढ़ पहंुचे। मुख्यमंत्री जब वहां चौपाल में आमजनों की समस्याएं सुन रहे थे, तब गड़ईपारा निवासी हरीलाल ने अपनी समस्या रखी और बताया कि गड़ईपारा के 25 परिवारों को राशन दुकान से राशन लेने के लिए 16 कि.मी. पहाड़ चढ़कर कुदरगढ़ आना पड़ता है। इसमें लगभग ढ़ाई घंटे का समय लगता है। कभी-कभी खराब रास्ते से आना पड़ता है, जिसकी दूरी 35 किलोमीटर की है। इस रास्ते में नदी नाले और पथरीले रास्तों से जूझना पड़ता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनके गांव को नजदीक की ग्राम पंचायत घुड़ई से जोड़ दिया जाए ताकि उन्हें आसानी से राशन मिल सके और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। ग्रामीणों की समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने तत्काल गांव के नजदीक की राशन दुकान में उन सभी हितग्राहियों के नाम जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...