CG Weather Update: तूफान की आहट से बदला मौसम का मिजाज… मौसम विभाग ने दी चेतावनी… कई स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, जानिए ‘असानी’ तूफान का कितना होगा असर

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में अगले दो दिनों में पहुंचने वाले चक्रवाती तूफान की आहट से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके प्रभाव से शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी होगी। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

दोपहर की तपिश के बाद शुक्रवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। बादल छाने व तेज हवाएं चलने की वजह से अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ। बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। रायपुर, दुर्ग व राजनांदगांव को छोड़ दिया जाए तो बाकी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शाम को बदला मौसम का मिजाज
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया और बादल छाने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलीं। कुछ क्षेत्रों में तो हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम का मिजाज बदले से रायपुर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवात के प्रभाव से दक्षिण अंडमान सागर और उससे लगे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

शनिवार शाम तक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब बनकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 10 मई तक आंध्र-ओडिशा के तट पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। श्रीलंका ने इस चक्रवाती तूफान का नाम असानी दिया है।

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर
वहीं बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय हो गया है। इसे श्रीलंका ने असानी नाम दिया है। इसका प्रभाव 10 मई को आंध्र और उड़ीसा तट पर होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इसका प्रभाव प्रदेश में कब से कितना होगा, एक-दो दिनों बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन तापमान में वृद्धि की संभावना कम हो गई है।

असानी आज तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब बनकर और ज्यादा प्रबल होकर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने से 8 मई की शाम तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और उत्तर में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की बहुत संभावना है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...