दुर्ग में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए CM; चार्टर प्लेन के दौर में भी जैन संत पैदल चलते हैं, महावीर स्वामी का त्याग स्तुत्य- बघेल; MLA वोरा और मेयर बाकलीवाल भी थे मौजूद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल महावीर जयंती पर्व पर दुर्ग में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि, चार्टर प्लेन के इस सुविधा के दौर में भी जैन संत परंपरागत साधनों से त्याग के रास्ते पर चलते हैं। यह महावीर स्वामी का दिखाया हुआ अहिंसा और अपरिग्रह का रास्ता है। महावीर स्वामी का त्याग का रास्ता स्तुत्य है। भगवान महावीर के रास्ते पर दुनिया चलें तो सब जगह शांति होगी। अहिंसा ताकतवर और ज्ञानी लोगों का हथियार है। मनुष्य विवेकवान है और सोचता है तथा इसी वजह से विवेकी व्यक्ति हिंसा का रास्ता नहीं अपनाता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश भर में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। यदि आप किसी बात से सहमत नहीं हैं आपसे क्रुद्ध है तो आपको विचार करना होगा और सही समाधान होगा। यह अनेकान्तवाद भगवान महावीर स्वामी का विचार है। सत्य कई रूपों में हो सकता है और सबके विचारों का सम्मान करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर कहते थे कि मानसिक हिंसा भी मत कीजिये। सबसे अच्छा व्यवहार करें।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान महावीर के जीवन से जुड़े हुए प्रसंग और शिष्यों से हुई उनकी चर्चा सामजिकजनों से साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवों के साथ महावीर स्वामी अहिंसा का भाव रखते ही थे। प्रकृति को सहेजने को लेकर भी उनके मन में गहरी भावना थी।

इस मौके पर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी अपना संबोधन दिया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय श्रीश्रीमाल एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत,...

दुर्ग। पिकअप वाहन टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।...

सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई...

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर की टीम ने सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस सिंडिकेट से जुड़े सचिन केदार और...

सीएम साय और बीजेपी अध्यक्ष ने भाजपा सांसदों, विधायकों...

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने कहा है....

3 दिन बाद बहाल हुई केके लाइन, बस्तर में...

जगदलपुर. भू-स्खलन से ठप हुई कोरापुट-किरंदुल रेललाइन को 48 घंटे बाद बहाल कर ली गई है. ट्रैक पर गिरा मलबा पूरी तरह से हट...