सीएम साय ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, त्योहार से पहले इस दिन मिलेगा अक्टूबर का वेतन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को अक्टूबर महीने की सैलरी एडवांस में दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार पर लोगों की खुशियों में कोई कमी ना आए, इसलिए अक्टूबर महीने की सैलरी 17-18 अक्टूबर को ही एडवांस में मिलेगी. राज्य के सभी कोषालय और उप कोषालय 18 अक्टूबर को छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे.

सीएम साय ने एक्स पर ट्वीट करके जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मेरी अग्रिम शुभकामनाएं. आप सभी के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से ही छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है. त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसी भावना से राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि अक्टूबर महीने का वेतन 17 और 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा.

सीएम ने आगे लिखा है, मेरे लिए शासन केवल तंत्र नहीं, बल्कि उन कर्मठ साथियों का परिवार है, जो पूरे मन से जनता की सेवा में लगे हैं. दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान का यह निर्णय उसी आत्मीयता का प्रतीक है, सरकार अपने हर साथी की खुशियों में सहभागी बने और हर घर में उजियारा तथा प्रसन्नता फैले.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...