धनोरा में 25 अक्टूबर से होने वाली पं. प्रदीप मिश्रा की कथा अब ऑनलाइन होगी, जमीन गीली होने के कारण पंडाल लगाना संभव नहीं

भिलाई नगर। समीपस्थ ग्राम धनोरा में सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा 25 से 29 अक्टूबर तक होने वाली थी। लगातार बारिश के चलते प्रस्तावित कथा स्थल का मैदान गीला होने के कारण यहां पंडाल लगाना संभव नहीं हुआ। आयोजक दामोदर प्रसाद साहू ने तत्संबंध में सीहोर जाकर पं. प्रदीप मिश्रा को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने धनोरा की कथा को आनलाइन सुनाने की अनुमति दी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के वाटर मैनेजमेंट से सीनियर टेक्नीशियन पद से रिटायर दामोदर प्रसाद साहू ने धनोरा में 25 से 29 अक्टूबर तक शिवमहापुराण की कथा के लिए एक वर्ष पहले से ही पं. प्रदीप मिश्रा से सहमति ले ली थी। कलेक्टर अभिजीत सिंह व एसएसपी विजय अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने प्रस्तावित कथा स्थल और पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर लिया था। लेकिन विगत कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते जमीन गीली हो गई और पंडाल लगाने के लिए इसे उपयुक्त और सुरक्षित नहीं माना गया।

आयोजक दामोदर प्रसाद साहू ने पिछले दिनों सीहोर जाकर पं. प्रदीप मिश्रा से चर्चा की और वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए उसी तिथि को आनलाइन कथा सुनाने का अनुरोध किया। इसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। अब 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक पं. प्रदीप मिश्रा शिवमहापुराण की कथा आनलाइन सुनाएंगे। इसकी घोषणा भी वे खुद कर चुके हैं।

इस बात की जानकारी दामोदर साहू ने दी। इस दौरान उनके बेटे ओमप्रकाश साहू, भांजे जयप्रकाश साहू व उनके करीबी रिश्तेदार उमेद साहू भी मौजूद थे। श्री साहू ने बताया वे अपने पिता स्व. मयाराम साहू व माताद्वय श्रीमती सोनबती साहू व बुधियाबाई साहू की स्मृति में यह कथा करा रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर, एसएसपी सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों से मिले सहयोग के लिए उनका आभार जताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...