CM साय ने स्व. मोहन लाल कुंभकार को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पाटन (दुर्ग) स्थित ग्राम सोनपुर में आयोजित स्व. श्री मोहन लाल कुंभकार की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. मोहन लाल कुंभकार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. मोहन लाल कुंभकार ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व विभिन्न आयोग के अध्यक्ष उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...