भिलाई में खादी महोत्सव की उठी मांग: भाजयुमो नेता प्रशम ने खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पांडेय को सौंपा मांगपत्र… वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में कदम

भिलाई। भिलाई में खादी महोत्सव की मांग उठी है। मंगलवार को भाजयुमो नेता प्रशम दत्ता ने खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पांडेय से मुलाकात कर भिलाई में खादी महोत्सव आयोजित करने की मांग की गई। चर्चा के दौरान खादी को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं से जोड़ने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। जैसे की…

प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन: कारीगरों को नवीन तकनीकों व डिज़ाइनों से अवगत कराना।
युवाओं की भागीदारी: खादी फैशन शो, डिज़ाइन प्रतियोगिताएं और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम।
डिजिटल प्लेटफॉर्म का निर्माण: खादी उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री को बढ़ावा देना।

खादी स्टार्टअप्स को सहयोग: राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी और तकनीकी सहायता।
खादी यूनिफॉर्म की अनिवार्यता: सरकारी कर्मचारियों और विद्यालयों में खादी वर्दी अनिवार्य कर मांग में वृद्धि।
अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडिंग: छत्तीसगढ़ की खादी को वैश्विक बाजारों में पहचान दिलाना और निर्यात के अवसर बढ़ाना।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...