सुशासन तिहार में CM साय का बड़ा एक्शन : सहकारी बैंक का लेखापाल और सहायक आयुक्त सस्पेंड, लापरवाही की शिकायत पर हुई कार्रवाई

कोरिया। सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कोरिया जिले में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया। मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंक में पदस्थ लेखापाल कल्लू प्रसाद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

जानकारी के मुताबिक खाद गबन प्रकरण में कार्रवाई करने में लापरवाही सामने आने पर यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले में शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे। उनके खिलाफ कार्य में लापरवाही और शिकायतों की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री के लगातार बैक टू बैक एक्शन से यह साफ संकेत मिला है कि सरकार प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। शांत और सौम्य छवि वाले मुख्यमंत्री साय ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि लापरवाही पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति लागू रहेगी।

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक भी ली। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराए जाएं ताकि लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...