CG News : भाजपा नेत्री ने कारोबारी पर लगाया दुष्कर्म और 2.5 करोड़ की ठगी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाजपा महिला नेत्री ने रांची के कारोबारी संजय सिंह पर दुष्कर्म, ठगी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में दिल्ली में कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना होने का दावा किया गया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कारोबारी ने माइनिंग निवेश और बड़े मुनाफे का झांसा देकर पहले नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला का कहना है कि घटना के बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा और अलग-अलग किश्तों में करीब ₹2 करोड़ 50 लाख की रकम वसूल ली।

महिला के अनुसार आरोपी ने RTGS और अन्य माध्यमों से पैसे लिए। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने कथित तौर पर धमकी देना और अवैध वसूली शुरू कर दी। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार महिला ने पुलिस की शरण ली।

मामले की शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। पुलिस टीम आरोपी कारोबारी की तलाश में झारखंड में दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...