CM साय का किसान रूप: अपने खेतों में बीज का छिड़काव कर खेती-किसानी का किया शुभारंभ… अच्छी उपज की कामना के लिए पूजा-अर्चना भी किए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य की जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी अच्छे से संभालते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने आज अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनीे कर परंपरा का निर्वहन किया। मुख्यमंत्री ने परंपरा के मुताबिक पांच बार बीजों को अपने हाथों में लेकर खेतों में बिखरा दिया, इसके बाद परिवारजनों ने भी उनका अनुसरण किया। खेती-किसानी को लेकर जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों में ऐसी परंपरा है, जिसमें परिवार के लोग मुखिया के साथ धान की बोनी की रस्म निभाते हैं।

मुख्यमंत्री खेती-किसानी का पारंपरिक परिधान पहनकर खेतों में नजर आए। उन्होंने पगड़ी लगाई और पारंपरिक वस्त्र पहना इसके बाद टोकरी में धान बीज रखे और इनकी पूजा की गई। उल्लेखनीय है कि फसल की समृद्धि की कामना के लिए बीज छिड़कने के पूर्व यह रस्म जशपुर-सरगुजा क्षेत्र में की जाती है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है प्रदेश का हर किसान खेती किसानी की तैयारियों में जुट गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश में बेहतर खरीफ फसल के लिए बीते दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री किसानों के सरोकार रखते हैं चूकि वे हमेशा खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्होंने समय पूर्व ही अधिकारियों को खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की जरूरतों के अनुरूप कृषि अदानों की व्यवस्था करने और टेक्नोलॉजी का अधिक प्रयोग करते हुए उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए CM साय, विस्...

रायपुर। श्री झूलेलाल धाम में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी के संयोजन में आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित...

6 पुलिसकर्मी सस्पेंड: अवैध वसूली की शिकायत पर SP...

CG बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एसपी ने भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी वैभव बैंकर ने अवैध वसूली की शिकायत पर...

MBBS की छात्रा ने लगाई फांसी, रायपुर में कर...

रायपुर. कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम (22 साल) के रूप में हुई...

अवैध कब्जा तोड़ने पर बवाल : कई घरों में...

रायगढ़. शहर के जेल पारा से सटे मोहल्ले में प्रस्तावित मरीन ड्राइव के लिए घरों को तोड़नेआज सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर...

ट्रेंडिंग