CM स्टलिन के बेटे ने दिया विवादित बयान, भड़के प्रदेश भाजयुमो नेता, पार्षद मनीष यादव, बोले- इस्तीफा मांगकर कराएंगे एफआईआर, हम नहीं सहेंगे ये अपमान

भिलाई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान से विवाद हो रहा है। इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा पार्षद मनीष यादव ने बयान जारी किया है। मनीष ने बयान में कहा है कि, मोहब्बत की दुकानदार का असली किरदार सामने आ गया। यह राजनीति का विषय नहीं है। सनातन धर्म का अपमान सभी हिंदू धर्म का अपमान है। यह अचानक निकला हुआ बयान नहीं है, यह सोची समझी साजिश है। मनीष यादव ने कहा कि, I.N.D.I.A गठबंधन कल का बच्चा है। जिसके दूध के दांत टूटे नहीं है। इनके गठबंधन का प्रमुख उद्देश्य भी यही है कि सनातन धर्म को अपमानित करना और खत्म करना। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। सनातन धर्म पर कोई भी टिप्पणी करेगा उसके साथ क्या करना है, यह हमें पता है। तत्काल मंत्री पद से इस्तीफे की मांग करते हैं। यही नहीं, हम सनातन हिंदू स्टालिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग राज्य सरकार से करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...

हाईकोर्ट ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश, कहा...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत टीबी हेल्थ विजिटर सुनीता जांगड़े की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है।...

CG News : शिक्षिका ने की सुसाइड, कमरे में...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवा शिक्षिका का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।...

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...