CM विष्णु ने छत्तीसगढ़ पुलिस के दो App किए लांच: “आईओ मितान” जांच अधिकारियों की करेगा मदद… वहीं दुर्ग रेंज पुलिस IG गर्ग की पहल में बने “त्रिनयन” एप से सभी CCTV कैमरे के लोकेशन होंगे ट्रेस

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा अपराधियों को ट्रैक करने तथा अपराध की विवेचना के लिए तेजी से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमे आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “आईओ मितान मोबाइल एप” लांच किया, यह विवेचना अधिकारियों के लिए काफी उपयोगी होगा। साथ ही उन्होंने दुर्ग पुलिस रेंज द्वारा तैयार किये गये “त्रिनयन एप” का भी शुभारंभ किया। इस त्रिनयन एप के माध्यम से 100 किमी तक के दायरे के सभी सीसीटीवी कैमरे के लोकेशन ट्रेस किये जा सकेंगे, इससे अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने टेक्नालाजी को विभाग में लगातार शामिल करने के लिए पुलिस अधिकारियों की इस मौके पर प्रशंसा भी की।

इस तरह काम करेगा त्रिनयन एप

गौरतलब है कि त्रिनयन एप दुर्ग पुलिस रेंज द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य भौगोलिक स्थिति के अंतर्गत आने वाले सभी निजी और सार्वजनिक सीसीटीवी के स्थानों की संपर्क जानकारी और सीसीटीवी नेटवर्क से संबंधित अन्य प्रासंगिक विवरण के डेटाबेस का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करना है। त्रिनयन का उद्देश्य महत्वपूर्ण निगरानी डेटा तक पहुंच बनाकर प्रकरणों की जांच के समय को न्यूनतम करना है। त्रिनयन एप एक सीसीटीवी की लोकेशन का डेटाबेस है। इस एप के माध्यम पुलिस का जवान सीसीटीवी कैमरा के पास जाकर उसकी लोकेशन तथा उसके मालिक की जानकारी त्रिनयन में डाल सकता है। इस तरह जितने भी सीसीटीवी कैमरा किसी एरिया में लगे हैं सबकी लोकेशन त्रिनयन में एकत्र हो सकेगी और गूगल मैप पर दिखेगी। जब भी कोई घटना होती है तो स्कैन ऑफ क्राइम के आस पास कहां कहां सीसीटीवी लगे हैं, पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जाती है जिसमें काफी समय लगता है। इस ऐप के माध्यम से घटना स्थल के आस पास 100 मीटर से 100 किलोमीटर के आसपास में जितने भी सीसीटीवी कैमरा होंगे, उनकी लोकेशन और मालिक का नाम और नंबर त्रिनयन में दिख जायेंगे। इससे समय बचेगा और पुलिस को अपराधियों में पकड़ने में सहयोग मिलेगा। उसी तरह रात के समय सीसीटीवी तथा उसके मालिक को खोजना आसान होगा। यह ऐप पुलिस विभाग के लिए लाभदायक होगा। इसका ट्रायल दुर्ग पुलिस रेंज में कर ली गई है तथा इसमें 3000 से अधिक सीसीटीवी की लोकेशन को जोड़ा जा चुका है। साथ ही सभी जिलों के थाना की मैपिंग इसमें कर दी गई है। वर्तमान में यह एप केवल एंड्राइड मोबाइल के लिए उपलब्ध है।

“आईओ मितान” मोबाइल एप विवेचना अधिकारियों को करेगा सहयोग
अपराध की विवेचना हेतु अपराध स्थल विवरण, फोटो, अभियुक्त या गिरफ्तार व्यक्ति की फोटो आदि अत्यंत ही महत्वपूर्ण जानकारियों होती हैं। सीसीटीएनएस पोर्टल में पंजीबद्ध अपराधों में वर्तमान में विवेचना अधिकारियों द्वारा अपराध घटना स्थल, अभियुक्त या गिरफ्तार व्यक्ति की फोटो, गुम इंसान की फोटो एवं अज्ञात शव की फोटो प्रविष्ट की जाने की प्रक्रिया को सरल सुगम एवं सुरक्षित करने हेतु आई.ओ (I/O) मितान मोबाइल एप विकसित किया गया है। यह मोबाइल एप एंड्रॉयड प्लेटफार्म में कार्य करने में सक्षम है। आई.ओ. मितान मोबाइल एप एक डिजिटल साथी के रूप में विवेचना अधिकारी को कार्य करने में सहयोग करता है। यह एप्प अपराध स्थल का सटीक स्थान विवरण अक्षांश और देशांतर एवं फोटो एकत्र करने, स्मार्ट कैमरा के माध्यम से आरोपी की फोटो एकत्र करने, गुम इंसान एवं अज्ञात शव की फोटो एकत्र करने, एकत्र किए गए जानकारी का तत्काल केन्द्रीय डेटाबेस में सिंक और अपडेट करने, राज्य अपराध डेटाबेस में उपलब्ध लगभग 17 लाख आपराधिक प्रकरणों के वृहद डेटाबेस के माध्यम से संदिग्ध व्यक्ति एवं आदतन आपराधियों की जानकारी अविलंब प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करता है। आई.ओ (I/O) मितान मोबाइल एप द्वारा वर्तमान में विवेचकों को जहाँ अपराधों की विवेचना को समय में पूर्ण करने में सहायता मिलेगी वही अपलोड किये जाने वाले महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर डाटा का विश्लेषण ज्यादा सटीक हो जायेगा। इस एप के माध्यम से अपराध जिओ टैग होंगे जिससे हॉटस्पाट का निर्धारण व अपराध की रोकथाम की योजना आसानी से बनाई जा सकेगी।

राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष-2024 का समापन समारोह पी.टी. एस. माना, रायपुर में किया गया, जिसमे त्रिनयन और I/O मितान एप के उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथि गृह मंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआरपी कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता, ,विवेकानंद सिन्हा, अमित कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक एस सी द्विवेदी, अजय कुमार यादव, बद्री नारायण मीणा, अमरेश मिश्रा, शेख आरिफ हुसैन, बी एस ध्रुव एवं राम गोपाल गर्ग सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...