दुर्ग निगम में 8 मुक्तिधामों के जीर्णोद्धार के लिए मिले 2.48 करोड़ रुपए… डिप्टी CM अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग से मिली स्वीकृत; जानिए कौनसे मुक्तिधाम के लिए मिले कितने पैसे ?

दुर्ग। छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दुर्ग नगर निगम में आठ मुक्तिधामों के जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ 48 लाख चार हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा अधोसंरचना मद के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। उप मुख्यमंत्री साव ने सभी कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

जानिए कौनसे मुक्तिधाम के लिए मिले कितने पैसे ?

  • वार्ड क्रमांक-15 करहीडीह मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार के लिए 27 लाख 36 हजार रुपए
  • वार्ड क्रमांक-17 कादम्बरी नगर मुक्तिधाम के लिए 27 लाख दस हजार रुपए
  • वार्ड क्रमांक-55 में विद्युत सब-स्टेशन के सामने मुक्तिधाम के लिए 31 लाख 49 हजार रुपए
  • वार्ड क्रमांक-56 बघेरा मुक्तिधाम के लिए 46 लाख 84 हजार रुपए
  • वार्ड क्रमांक-57 उरला पश्चिम मुक्तिधाम के लिए 49 लाख 97 हजार रुपए
  • वार्ड क्रमांक-60 रायपुर नाका मुक्तिधाम के लिए 24 लाख सात हजार रुपए
  • वार्ड क्रमांक-11 हरनाबांधा मुक्तिधाम के लिए 15 लाख 90 हजार रुपए
  • वार्ड क्रमांक-50 बोरसीभाठा मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख 31 हजार रुपए

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...