अपने गृहग्राम पहुंचे CM विष्णुदेव साय: जशपुर जिले को दी 110.99 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात… खुड़िया रानी कैलाश गुफा पर बनेगी 12 km पक्की सड़क

  • पत्थलगांव, जशपुर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के 182 विभिन्न कल्याणकारी कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृहग्राम जशपुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जिले को 110.99 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने पत्थलगांव, जशपुर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कुल 182 लोक कल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 32.64 करोड़ रूपए की लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण एवं 78.34 करोड़ रूपए की लागत के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर विधानसभा में 56.98 करोड़ रूपए की लागत के 45 कार्य, कुनकुरी विधान सभा में 40.50 करोड़ रूपए की लागत के कुल 102 कार्य एवं पत्थलगांव विधानसभा में 13.50 करोड़ रूपए की लागत के कुल 35 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। आपको बता दें, मिख्यमंत्री साय का कुनकुरी विधानसभा से विधायक हैं।

मुख्यमंत्री जशपुर विधानसभा में जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 15 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से जशपुर के खुड़िया रानी कैलाश गुफा पर 12 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण, 6.74 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाला गौरवपथ, 3.52 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले मिनी इंडोर स्टेडियम, मनोरा और सन्ना में पृथक-पृथक बनने वाला शासकीय नवीन महाविद्यालय का भवन शामिल है। प्रत्येक महाविद्यालय भवन का निर्माण 4.65 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत 66 एकल जल प्रदाय योजना और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत एकल जल प्रदाय योजना के 12 कार्यों का भूमिपूजन किया।

इसी तरह मुख्यमंत्री साय जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें नगर पालिका जशपुर में 7.38 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप की स्थापना, जशपुर में 1.40 करोड़ रूपए की लगात से निर्मित सद्भाव मंडप, 52.80 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय जशपुर में स्थापित हमर लैब, कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 4.94 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंप, कुनकुरी में 2.83 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इंडोर स्टेडियम, पत्थलगांव में 4.73 करोड़ रूपए की लागत से सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप स्थापना के कार्य शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया तो...

दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोगों ने छोटी सी बात पर जान से मारने के नियत से धारदार चाकू...

CBSE 12वीं परिणाम घोषित: माइलस्टोन की अविषा और दिव्यांश...

भिलाई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं (AISSCE) के परीक्षा परिणाम घोषित किए। परिणामों में माइलस्टोन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन...

CG – शर्मनाक मामला: 5 महीने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को...

5 month pregnant girlfriend was given abortion pill क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक युवती की मौत हो गई. वह 5 महीने की प्रेग्नेंट...

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी: वैशाली...

भिलाई नगर। सुशासन तिहार के अंतिम चरण का शिविर आज वैशाली नगर विधानसभा के लोकांगन परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग डेढ़ सौ से...

ट्रेंडिंग