महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे राज्यपाल, सीएम, सांसद, विधायक समेत 177 लोग, विष्णुदेव साय ने कहा – संगम में स्नान कर मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए करेंगे प्रार्थना

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट के मंत्री, बीजेपी के विधायक, सांसद और कांग्रेस के 6 विधायक समेत 177 लोग फ्लाइट से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुए. इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, आज छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल, विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेस के भी विधायक सभी प्रयागराज जा रहे हैं. संगम में स्नान कर सभी पुण्य के भागी बनेंगे. मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना करेंगे.

सीएम साय ने कहा, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ का न्योता दिया था. हम सब उनका धन्यवाद करते हैं. वहां छत्तीसगढ़ का पवेलियन लगा है, जहां छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए खाने और रहने की व्यवस्था है. कांग्रेस विधायकों के महाकुंभ जाने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, कुछ विधायक हम लोगों के साथ जा रहे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...